108वी भारतीय विज्ञान काँग्रेस में यूकोस्ट को मिला बेस्ट स्टेट अवार्ड - Uttarakhand State Council for Science and Technology

108वी भारतीय विज्ञान काँग्रेस में यूकोस्ट को मिला बेस्ट स्टेट अवार्ड

108वी भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 से 7 जनवरी को नागपुर की आर टी एम विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ। इसमे देश के विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों , विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध संस्थान , भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान , रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान तथा विभिन्न राज्यो की सरकारी , अर्धसरकारी, गैरसरकारी संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यो से आये हुए शोधार्थियों, वैज्ञानिकों द्वारा महिला विज्ञान कांग्रेस, किसान विज्ञान कांग्रेस, आदिवाशी विज्ञान काँग्रेस आदि सत्रों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्राइड ऑफ इंडिया एक्सपो रहा। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा उक्त एक्सपो में प्रतिभाग किया गया जिसमें यूकोस्ट देहरादून को बेस्ट स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मेलन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का प्रतिनिधित्व यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत द्वारा किया गया, इस सम्मेलन में उनके के साथ डॉ पीयूष जोशी, डॉ जगबीर असवाल, मनोज कुमार सिंह, संतोष रावत, पारस उपाध्याय द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।